करियर अकादमी के विनय कुमार का आईआईटी गोवा  में चयन

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 05-07-2024

करियर अकादमी के छात्रों ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी JEE ADVANCED की परीक्षा को फिर उत्तीर्ण कर न केवल नाहन का नाम सिरमौर में, अपितु पुरे हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया |

विनय कुमार ने JEE ADVANCED 2024 की परीक्षा में 2327(CR)रैंक प्राप्त कर करियर अकादमी का नाम रोशन किया है |

करियर अकादमी के विनय कुमार ने JEE ADVANCED 2024 की परीक्षा को उत्तीर्ण कर पाया IIT GOA के यांत्रिक अभियांत्रिकी (MECHANICAL ENGINEERING) BRANCH में चयन |

इस वर्ष भारत मे 14,15,110  विद्यार्थीओ ने JEE MAINS की परीक्षा मे भाग लिया था, जिनमे  से 1,80,200 विद्यार्थी JEE ADVANCED की परीक्षा के पात्र बने, इन विद्यार्थीओ मे से 48,248 ने इस परीक्षा को उत्तीर्ण किया |

इसके अलावा करियर अकादमी जिसके छात्रों ने बोर्ड की परीक्षाओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने के साथ – साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में भी करियर अकादमी का परचम लहराया | इसके अलावा करियर अकादमी का परिणाम JEE MAINS में  भी सराहनीय रहा।

करियर अकादमी में JEE MAINS में 20 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। जिसमें ‘अभय प्रकाश’ ने (PHYSICS) में 100%ile, (CHEMISTRY) में 99.9% ile व संपूर्ण 98.33 प्राप्त किए।

इस अवसर पर करियर अकादमी के चेयरमैन एस. एस. राठी जी, समन्वयक श्री  मनोज राठी व विद्यालय की प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी ने बधाई दी तथा सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की |

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *