रिपब्लिक भारत न्यूज़ 04-03-2025
हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में आज हॉकी हिमाचल की वार्षिक आम सभा की बैठक हुई जिसमें तमाम कार्यकारिणी के चुनाव करवाए गए।
इस बैठक में विधायक सुखराम चौधरी को मुख्य संरक्षक बनाया गया जबकि विधायक रणवीर निक्का को अध्यक्ष चुना गया। श्री बालाजी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल एवं नर्सिंग कॉलेज कांगड़ा के सीएमडी डाॅ राजेश शर्मा को फिर से वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। इसी तरह रमेश पठानिया को सचिव चुना गया।
चुनाव हॉकी इंडिया के आब्जर्वर अनिल वोहरा की देखरेख में हुए। विवेक वर्मा ने चुनाव अधिकारी का दायित्व निभाया। वार्षिक आमसभा की बैठक में इस वर्ष की गतिविधियों पर भी चर्चा हुई।
बैठक में हाॅकी हिमाचल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डाॅ राजेश शर्मा ने इस वर्ष की गतिविधियों में क्या कुछ नया हो सकता है,पर अपने सुझाव आमसभा में रखे।