स्टेट कैडर के खिलाफ पटवारियों और कानूनगो की अनिश्चितकालीन हड़ताल  जारी;प्रशासनिक कामकाज ठप 

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 04-03-2025

हिमाचल प्रदेश  के साथ साथ सिरमौर जिला में भी पटवारी और कानूनगो की स्टेट कैडर घोषित करने के फैसले के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है।

इस हड़ताल का असर पूरे प्रदेश में प्रशासनिक कार्यों पर साफ दिखाई दे रहा है, जिससे आम जनता को भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पटवारी और कानूनगो संघ के सदस्यों का कहना है कि सरकार का यह निर्णय कर्मचारियों के हितों के खिलाफ है और इससे न केवल वे प्रभावित होंगे बल्कि आम नागरिकों को भी प्रशासनिक कामकाज में असुविधा होगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वे सरकार से सीधा टकराव नहीं चाहते, लेकिन अपनी जायज मांगों के समर्थन में मजबूरन हड़ताल कर रहे हैं, और वे अपनी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे।

उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उनकी हड़ताल से आम जनता को असुविधा हो रही है, लेकिन वे खुद भी मजबूर हैं क्योंकि सरकार उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है।

हड़ताल के चलते राजस्व कार्य, जमीन संबंधी रिकॉर्ड अपडेट, फसलों के मुआवजे और अन्य प्रशासनिक सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। सरकार और हड़ताली कर्मचारियों के बीच अभी तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है, जिससे यह हड़ताल आगे भी जारी रहने की संभावना है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *