यमुना किनारे पेड़ से लटका मिला सड़ा-गला शव, जांच में जुटी पुलिस 

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 21-04-2025

सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब में यमुना नदी के किनारे बने यमुना पाथ  किनारे  एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला है।

जानकारी के मुताबिक रविवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि यमुना पाथ-वे के पास खाई में पेड़ पर एक शक्श लटका हुआ है जिसको खासी मशक्कत कर कब्जे में लिया गया। SHO देवी सिंह ने बताया कि शव चार-पांच दिन पुराना लग रहा था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि उसे रास्ते पर पिछले दिनों से बदबू आ रही थी और रास्ते पर गुजरना मुश्किल हो रहा था लेकिन फिर भी शव  पर किसी की नजर नहीं पड़ी, शव पूरी तरह सड़ चुका था।

बता दे कि यह मामला डीएसपी कार्यालय कोर्ट के बिल्कुल नजदीक का है दिन भर में सैकड़ो लोग पाथ वे पर टहलने के लिए आते हैं  बावजूद इसके किसी को इसकी भनक तक नहीं पड़ी।

यह घटना सुरक्षा व्यवस्था और सामाजिक जागरूकता पर सवाल उठाती है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। जांच में हर पहलू को खंगाला जा रहा है। स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कोई भी संदिग्ध चीज दिखे तो तुरंत सूचना दें। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। जांच पूरी होने पर ही सच्चाई सामने आएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *