रिपब्लिक भारत न्यूज़ 02-06-2025
बैजनाथ, कांगड़ा में 1 जून 2024 को समपन्न हुई हिमाचल प्रदेश सब जूनियर, कैडेट, जूनियर कराटे चैंपियनशिप 2025 में रक्षते मार्शल आर्ट्स अकादमी के 16 खिलाड़ियों ने काटा कुमित्ते में भाग लेते हुए 5 स्वर्ण पदक, 6 रजत पदक, 8 कांस्य पदक कुल 19 पदक अकादमी ने अपने नाम किए इस टूर्नामेंट में लगभग 400 बच्चों ने विभिन्न जिलो से प्रतिभाग किया, इसमे खिलाड़ियों का चयन आगे होने वाले कियो नेशनल चैंपियनशिप देहरादून के लिए हुआ है।
अकादमी के निदेशक विवेक राठौड़ (4th डैन ब्लैक बेल्ट) और अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक अमन राठौड़ (3rd डैन ब्लैक बेल्ट) ने बताया कि चैंपियनशिप में अकादमी के बच्चों का मुकाबला शिमला, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी,चम्बा, ऊना, हमीरपुर, सोलन आदि जिलो के बच्चों के साथ हुआ पांवटा साहिब के खिलाड़ी पहली बार कराटे इंडिया संगठन ( KIO) के राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेंगे। एकेडमी पिछले 8 सालो से पांवटा साहिब में मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दे रही है , टीम के जीतकर लोटने पर अकादमी और खिलाड़ियों के अभिभावको ने बच्चों का शानदार स्वागत किया !
जितने वाले बच्चों के नाम है –
इनाया सिंह (स्वर्ण पदक)
सुकृति (स्वर्ण और कांस्य पदक)
सानवी (स्वर्ण पदक)
अपर्णा (स्वर्ण पदक)
अक्ष मुल्तानी (स्वर्ण पदक)
आध्या (रजत और कांस्य पदक)
प्रभमन कौर (रजत और कांस्य पदक)
अद्वैत मोहिन्द्रू (रजत पदक)
यशिका पाटकर (कांस्य पदक)
अन्नन्या दत्ता (कांस्य पदक)
कामाक्षी भारद्वाज (रजत पदक)
काव्यांश शर्मा (रजत और कांस्य पदक)
सीरत बेदी (कांस्य पदक)
रयान उस्मानी (रजत और कांस्य पदक)
इसके अलावा अयान सिंह और परिधि धीमान का प्रदर्शन भी शानदार रहा विवेक राठौड़ और अमन राठौड़ ने बच्चों को आगे होने वाले राष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए शुभकमनाये दी और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की !