सिरमौर के लांस नायक मनीष ठाकुर सिक्किम में शहीद, ड्यूटी के दौरान पाई शहादत

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 02-06-2025

सिरमौर जिला के नाहन उपमंडल के बड़ाबन गांव के लांस नायक मनीष ठाकुर सिक्किम में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए।  मनीष ठाकुर सिक्किम में तैनात थे और पिछले दो दिनों से राज्य प्राकृतिक आपदा का प्रकोप झेल रहा है। इसी आपदा के दौरान मनीष ठाकुर शहीद हो गए।

जानकारी के मुताबिक रविवार देर शाम मनीष लगभग 7:30 बजे सिक्किम में छत्ते नामक स्थान पर हुए लैंडस्लाइड की चपेट में आ गए। लैंडस्लाइड ने सैनिक छावनी को भी अपनी चपेट में ले लिया। सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में अन्य सैनिकों के भी मलबे में दबे होने की आशंका है।

सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने मनीष ठाकुर की शहादत पर शोक व्यक्त किया है और परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।मनीष का जन्म 15 जनवरी 1998 को हुआ ता और वे 2016 में सेना ज्वाइन की थी। मनीष की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। अब वह वीरगति को प्राप्त हो गए हैं। डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि मनीष ठाकुर के शहीद होने की सूचना मिली है। मनीष ठाकुर के परिवार में पीछे पत्नी तनु देवी, माता किरण बाला और पिता जोगिंदर सिंह हैं। बड़ाबन गांव में मनीष की शहादत का समाचार मिलते ही परिवार पर गम का पहाड़ टूटा है। पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया।

सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक मेजर दीपक धवन ने लांस नायक मनीष ठाकुर की शहादत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उन्हें कमान कार्यालय से इस दुखद घटना की सूचना मिली है। शहीद का पार्थिव देह आज देर शाम या कल मंगलवार तक नाहन पहुंचने की संभावना है। पैतृक गांव बड़ाबन में पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।उधर, स्थानीय विधायक अजय सोलंकी ने भी लांस नायक मनीष ठाकुर की शहादत पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने शहीद के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed