रामपुर के दरशाल में बादल फटने से तकलेच नाला में आई बाढ़, तकलेच बाजार में मची अफरातफरी

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 07-08-2025

शिमला जिला के रामपुर के तहत दरशाल इलाके में देर रात को बादल फटने से  तकलेच नाला में बाढ़ आ गई। जिस कारण तकलेच बाजार में रातभर अफरातफरी मची रही। लोगों को रात में ही सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया गया। नाले में बादल फटने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से आम जीवन अस्त व्यस्त है।

वहीं चंडीगढ़-मनाली फोरलेन लगभग 36 घंटे से बंद है। दवाड़ा के बाद झलोगी के पास बीती रात को फिर से भारी लैंडस्लाइड हुआ। इससे हाईवे दवाड़ा और झलोगी में बंद पड़ा है। दवाड़ा में पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने से फोरलेन के फ्लाईओवर ब्रिज को भी नुकसान हुआ है।

 

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून आज से थोड़ा कमजोर जरूर पड़ेगा। मगर अगले 5 दिन तक हल्की बारिश होती रहेगी। आज सिरमौर और सोलन जिला में बारिश का यलो अलर्ट दिया गया है। वहीं, शुक्रवार के लिए कांगड़ा, शिमला, सोलन और सिरमौर, अगस्त को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा व मंडी जिला में बारिश का यलो अलर्ट दिया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *