संजौली मस्जिद में नमाज पढ़ने आए थे मुस्लिम, महिलाओं ने किया विरोध 

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 14-11-2025

शिमला में संजौली मस्जिद में बाहरी मुस्लिम लोगों को जुमे की नमाज पढ़ने से रोक दिया गया। जिस से मस्जिद  के बाहर विवाद की स्थिति बन गई। यहां देवभूमि संघर्ष समिति और मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच बहस भी हुई, लेकिन किसी भी बाहरी व्यक्ति को मस्जिद के अंदर नहीं जाने दिया गया।कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण रहा, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति संभाल ली। मस्जिद और संजौली बाजार में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही। शिमला के स्थानीय मुसलमानों को मस्जिद में जाने की अनुमति दी गई।


संजौली मस्जिद को नगर निगम आयुक्त और जिला अदालत ने पहले ही अवैध घोषित किया हुआ है। इसी कारण बाहरी लोगों को अंदर जाने से रोका गया। महिलाओं ने नमाज पढ़ने आए लोगों को बाहर से ही वापस भेज दिया, जबकि कुछ लोग अंदर जाने की जिद करते रहे। शिमला नगर निगम आयुक्त संजौली मस्जिद को अवैध करार दे चुके हैं। उन्होंने इसे तोड़ने के आदेश दे रखे है। उनके आदेशों पर ऊपर की दो मंजिल तोड़ी जा चुकी है।

इस बीच वक्फ बोर्ड और मस्जिद कमेटी ने जिला अदालत में चुनौती दी। इससे निचली तीन मंजिल तोड़ने का काम रुक गया। बीते 30 अक्टूबर को जिला अदालत ने भी नगर निगम आयुक्त कोर्ट के फैसले को सही ठहराते हुए हटाने के आदेश दिए है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *