रिपब्लिक भारत न्यूज़ 08-12-2025
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के उपली डढ़ेई गांव में भीषण आग लगी। इस घटना में देवता अठारह पेड़े का प्राचीन भंडार, एक मंदिर सराय और दो रिहायशी मकान जलकर राख हो गए। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों के अनुसार, भंडार और सराय में गांव के देवता अठारह पेड़े से संबंधित महत्वपूर्ण धार्मिक वस्तुएं रखी हुई थी, जो जल कर राख हो गई। आधी रात में आग की इस घटना के बाद अफरातऱपी मच गई और लोग ना तो मंदिर और ना ही दो रिहायशी मकानों से सामान बाहर नहीं निकाल पाए।
