चपीआरसीए ने 530 पटवारी और स्टाफ नर्स के 312 पदों पर निकाली भर्ती, यहां करें ऑनलाइन आवेदन 

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 08-12-2025

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने पटवारी और सहायक स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती निकाली है। इस संबंध में दो अलग-अलग अधिसूचना जारी करते हुए पटवारियों के 530 पदों और सहायक स्टाफ नर्स के 312 पदों के लिए पात्र उम्मीदवारों से 16 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

राजस्व विभाग में पटवारियों के 530 पदों के आयुसीमा 18 से 45 साल तय की गई है। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस के अलावा मेडिकल एजुकेशन एवं रिसर्च विभाग सहायक स्टाफ नर्स के 312 पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 के बजाय 32 वर्ष तय की गई है। यह नर्सें जॉब ट्रेनी नीति की बजाय 5 साल की अवधि के लिए भर्ती की जा रही हैं।

पात्र उम्मीदवार 12 दिसंबर से 16 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।पदों के लिए आवेदन फीस 800 रुपये रहेगी, जबकि 100 रुपये करेक्शन फीस रहेगी। जॉब ट्रेनी के लिए 12,500 रुपये और सहायक स्टाफ नर्स के लिए फिक्सड अमाउंट करीब 25 हजार रुपये महीना तय किया गया है। सहायक स्टाफ नर्स की नियुक्ति पांच साल के लिए होगी।

ऑनलाइन आवेदन का वेब लिंक 12 दिसंबर को सुबह 10 बजे से 16 जनवरी 2026 रात 11.59 मिनट तक खुला रहेगा। दोनों अधिसूचनाएं आयोग की वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध करवा दी गई हैं। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन का वेब लिंक 12 दिसंबर को सुबह 10 बजे से 16 जनवरी 2026 रात 11.59 मिनट तक खुला रहेगा। उन्होंने बताया कि दोनों अधिसूचनाएं आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध करवा दी गई हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *