रिपब्लिक भारत न्यूज़ 25-07-2024
कांगड़ा जिला के बीड़-बिलिंग में इस बार पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन होगा। ये आयोजन 2 से 9 नवंबर तक चलेगा। ये दूसरा मौका है जब यहां वर्ल्ड कप का आयोजन होने जा रहा है।
इससे पहले वर्ल्ड कप वर्ष 2015 में हुआ था। इसके बाद पैराग्लाइडिंग के प्री वर्ल्ड कप का ही आयोजन होता आया है। शिमला में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यहां वर्ल्ड कप के आयोजन की घोषणा की।
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस आयोजन से टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। 40 से 45 देशों के पैराग्लाडर्स इस आयोजन में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि बीड़- बिलिंग की साइट पैराग्लाइडिंग के लिए बेस्ट मानी जाती है। इस दौरान पैराग्लाइडिंग ही नहीं बल्कि और भी कई साहसिक गतिविधियां करवाई जाएगी।