रिपब्लिक भारत न्यूज़ 26-07-2024
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार की सुबह एक बड़ा हादसा पेश आया है। मनाली से पठानकोट जा रही प्रेम बस मनाली के बाहनु में हादसे का शिकार हो गई है। गनीमत यह रही कि हादसे के बाद बस ब्यास नदी के किनारे पर जाकर अटक गई।
बस में लगभग 12 यात्रियों के होने की सूचना है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।
हादसे से पहले बस अनियंत्रित होकर वहां से गुजर रहे एक वाहन से भी टकराई है। अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे में घायल हुए छह यात्रियों को सिविल अस्पताल मनाली और दो का हरिहर अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि चार लोगों को मामूली छोटे आई हैं जो मौके से ही अपने घर चले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।