शिमला के रोहड़ू में वन विभाग ने आभूषण दुकानों पर की छापेमारी, तेंदुए के 86  नाखून और 6 दांत बरामद

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 11-02-2026

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के रोहड़ू में वन विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम दिया है।  डीएफओ रवि शंकर शर्मा की अगुवाई में चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन क्लाइंग बैक’ के तहत आभूषणों की दुकानों पर छापेमारी की गई, जहां से तेंदुए के 86  नाखून और 6 दांत बरामद किए गए हैं. यह कार्रवाई मंगलवार को दिन के समय में रोहड़ू बाजार के विभिन्न बाजार क्षेत्रों में की गई।
वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ज्वैलरी शॉप्स की जांच की. जांच के दौरान 6 ज्वैलरों के पास से तेंदुए के नाखून और दांत पाए गए, जिन्हें अवैध रूप से संग्रहित किया गया था।
वन विभाग के अनुसार, तेंदुआ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित प्रजाति है और उसके किसी भी अंग का रखना, खरीद-फरोख्त करना या प्रदर्शन करना  की श्रेणी में आता है. बरामद सभी सामग्री को जब्त कर लिया गया है और संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
सूत्रों के अनुसार  कुछ ज्वैलर इन नाखूनों और दांतों का इस्तेमाल ताबीज, लॉकेट और अन्य आभूषणों में सजावट के लिए करते थे, जिसकी बड़ी कीमत वसूली जाती थी ।   माना ये भी जा रहा है कि अंधविश्वास के चलते लोग इन्हें खरीदते हैं, जिससे वन्यजीवों के अवैध शिकार और तस्करी को बढ़ावा मिलता है ।
डीएफओ रवि शंकर शर्मा ने कहा कि वन्यजीवों के संरक्षण से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा ।   वन विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि वे इस तरह के अवैध और अंधविश्वास से जुड़े उत्पादों से दूरी बनाए रखें. यदि कहीं भी वन्यजीव अंगों की अवैध खरीद-बिक्री की जानकारी मिले, तो तुरंत वन विभाग को सूचित करें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *