हिमाचल में सहायक स्टाफ नर्स के 390 पदों पर होगी भर्ती,जाने कब और कैसे करें आवेदन 

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 11-02-2026

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग यानी एचपीआरसीए 390 सहायक स्टाफ नर्स (केवल महिला) पदों के लिए भर्ती कर रहा है। आयोग की ओर से पूर्णकालिक नियुक्ति के आधार पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 फरवरी, 2026 यानी कल से से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर शुरू होगी और अभ्यर्थी 5 मार्च कर आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यताः सहायक स्टाफ नर्स के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ बीएससी नर्सिंग या जीएनएम (ए-ग्रेड नर्सिंग डिप्लोमा) होना अनिवार्य है। केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं। उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश की वास्तविक (डोमिसाइल) नागरिक होनी चाहिए। अभ्यर्थी का पंजीकरण शिमला स्थित एचपीएनआरसी (HPNRC) में होना अनिवार्य है।

आयु सीमा: इस भर्ती के लिए आवेदकों की आयु 01 जनवरी 2026 तक न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष निर्धारित की गई है। यानी उम्मीदवार की उम्र निर्धारित तिथि तक 21 वर्ष से कम और 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), दिव्यांगजन तथा सरकारी कर्मचारियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट प्रदान की जाएगी।

कैसे करें आवेदन
1. हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर Assistant Staff Nurse Recruitment 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3.यदि नए उम्मीदवार हैं तो पहले रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) करें और लॉगिन आईडी व पासवर्ड प्राप्त करें।
4. लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक विवरण सही-सही भरें।
5. आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
6. आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
7. सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *