रिपब्लिक भारत न्यूज़ 06-03-2026
शिलाई से भाजपा नेता बलदेव तोमर ने सुक्खू सरकार में मंत्री हर्षवर्धन चौहान पर वन माफिया को सरंक्षण देने के आरोप लगाए हैं। वहीं, हर्षवर्धन चौहान ने बलदेव तोमर पर जुबानी हमला बोला है।

भाजपा नेता बलदेव सिंह तोमर ने कहा कि 300 से 400 पेड़ अवैध तौर पर काटे गए हैं। दिन के उजाले में कटर चल रहा है। सरकार के लोग कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष और बीडीसी सदस्य ने मिलकर इस अवैध कटान को अंजाम दिया है। शिलाई विधानसभा में तीन साल में खनन, शराब और वन माफिया पनपा है और खुले तौर पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि वन विभाग ने 25 पेड़ों को काटने की अनुमति रंजीत सिंह नाम के शख्स दी थी। लेकिन अवैध कटान को लेकर अब तक वन विभाग ने शिकायत पुलिस को नहीं दी है।
बलदेव तोमर ने कहा कि सीएम के पास वन विभाग है और ऐसे में वह मामले में कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने जयराम ठाकुर से भी बात की है और मामला विधानसभा में भी उठाया जाएगा।
कैबिनेट में मंत्री और शिलाई से विधायक हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि इस मामले में सोशल मीडिया पर वीडियो देखे और वन विभाग को एक्शन लेना चाहिए। इस वन कटान को लेकर मेरा नाम और सरकार का नाम घसीटा है, जबकि उनका इसमें कोई रोल नहीं है और यह भाजपा समर्थित लोग हैं। प्रदेश में अवैध काम को लेकर उन्होंने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। मंत्री चाहौन ने कहा कि जिस जमीन पर अवैध कटान किया गया है, उस पर भाजपा के नेता का अवैध कब्जा हुआ है। पेट्रोल पंप के लिए जमीन पर अवैध कब्जा किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता बदलदेव तोमर साथी ने पेड़ को काटा है। उन्होंने मेरा नाम घसीटा है और उनका खास है. तोमर का प्रचार भी पेड़ काटने वाले ने लिए हैं।

उधर, पेड़ काटने वाले शख्स ने कहा कि उन्होंने परमिशन ली और यह उनकी अपनी मलकीयत जमीन है। भाजपा नेता बलदेव तोमर जो आरोप लगा हैं वह गलत हैं. हमने डिमार्केशन करवाया है और यह जमीन हमारी है। उन्होंने पेट्रोल पंप के लिए भी उन्होंने कब्जा किया था। मंत्री चौहान का इसमें कोई रोल नहीं है और झूठी अफवाहें फैलाई जा रही हैं।
