लौह उद्योग में विस्फोट, चार कामगार झुलसे, कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 28-07-2024

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में एक लौह उद्योग की भट्ठी में धमाका हो गया। इस धमाके से  पिघला हुआ लोहा गिरने से चार कामगार झुलस गए।घायलों को झाड़माजरी के निजी अस्पताल ले जाया गया जहाँ घायलों को  प्राथमिक उपचार दिया गया।

जानकारी के मुताबिक बरोटीवाला के लौह उद्योग में कामगार अंबिका, महेश, बालमीत व जमशाद काम कर रहे थे। इन लोगों ने भट्ठी में स्क्रैप डाला। स्क्रैप डालने के बाद भट्ठी को क्रेन से दबाना शुरू किया कि अचानक जोर से धमाका हुआ। इससे पिघला हुआ लोहा भट्ठी से बाहर उछल गया और इन सभी कामगारों के ऊपर गिर गया।

घायल अवस्था में इन कामगारों को झाड़माजरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर जमशाद व बालमीत को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। जबकि महेश व अंबिका अभी उपचाराधीन हैं।

 मामले की पुष्टि करते हुए  एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने कंपनी के खिलाफ लापरवाही बरतने पर मामला दर्ज कर लिया है। घायल चार कामगारों में दो की हालत ठीक होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। दो अभी उपचाराधीन है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *