जल्द हिमाचल आ सकते हैं पीएम मोदी: जयराम ठाकुर बोले 

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 25-03-2026

हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात करने के बाद लौटे हैं। विधानसभा के बजट सत्र में हिस्सा लेने से पहले मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ठाकुर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी से कई अहम विषयों को लेकर चर्चा हुई है।

पीएम मोदी जल्द हिमाचल प्रदेश का दौरा करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने हिमाचल प्रदेश के आर्थिक हालात को लेकर भी पीएम से चर्चा की.।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू को भी पीएम से मिलने का समय लेना चाहिए। यदि सीएम केंद्र सरकार से मिलने जाएंगे तो उन्हें भी निश्चित रूप से मदद मिलेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम पीएम मोदी से मुलाक़ात नहीं करना चाहते हैं। वे सिर्फ़ अपने बड़े नेताओं को ख़ुश करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि अपने नेता से मिलने के लिए उन्हें कांग्रेस की इजाज़त लेने की जरूरत नहीं है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों को ड्रेस कोड सिखाया जा रहा है। ड्रेस कोड तो लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भी सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश आकर कांग्रेस के सह प्रभारी स्टेट गेस्ट बनकर घूम रहे हैं। मीडिया में इन ख़बरों की कोई चर्चा नहीं है। वे मीडिया से भी नाराज़ नज़र आए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *