सरकारी कर्मचारी और पेंशनर को नहीं  मिलेगा हिमकेयर योजना का लाभ,पैनल से हटाये  निजी अस्पतालों 

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 03-08-2024

 

हिमाचल स्वास्थ्य देखभाल योजना में प्रदेश सरकार ने बड़ा बदलाव किया  है। सरकार ने योजना में बदलाव करते हुए दो बड़े फैसले लिए गए हैं। पहला  ये कि 1 सितंबर, 2024 से इस योजना से निजी अस्पतालों का पैनल हटा दिया जाएगा। वहीं, सभी सरकारी सेवारत  और सेवानिवृत्त अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से इस योजना से बाहर कर दिया गया है।

स्वास्थ्य सचिव एम सुधा देवी की तरफ से इस संदर्भ में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने सोलन में कहा था कि बहुत से लोग निजी अस्पतालों में इलाज करवाने के लिए जाते हैं। जहां पर इलाज काफी महंगा है। जिस पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रहता। कुछ निजी अस्पताल मनमर्जी के रेट भी मरीजों को लगाते हैं।

  सरकार ने ये निर्णय हिमकेयर योजना  में अनियमितताओं को देखते हुए लिया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *