रिपब्लिक भारत न्यूज़ 15-09-2024
राजधानी शिमला में दो बच्चों की विधवा मां के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिस शख्स पर दुष्कर्म का आरोप लगा है, वो पीडिता से उम्र में चार वर्ष छोटा है।
पीडित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार पीडित महिला और आरोपी हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के मूल निवासी हैं। पीडिता शिमला में प्राइवेट नौकरी करती है और उसके दो बच्चे हैं। महिला के पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी।
34 वर्षीय विधवा महिला ने महिला पुलिस थाना में शिकायत दी है कि 30 वर्षीय शुभम नामक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बंध बनाए और अब शादी करने से इंकार कर रहा है। पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। आरोपी ऊना जिला के मुबारकपुर का मूल निवासी है।
शिमला पुलिस ने पीडित महिला की शिकायत पर महिला पुलिस थाना में आरोपित शख्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (2), 417 व 506 में मामला दर्जकर लिया गया है।