रिपब्लिक भारत न्यूज़ 21-06-2024
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में एक नाबालिग बच्ची के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया हैं। एक 9 वर्षीय लड़की के साथ उसके नाबालिग भाई और चचेरे भाई ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
महिला पुलिस थाना ने लड़की से दुष्कर्म की वारदात में भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और पोक्सो एक्ट की धारा 8 और 12 के तहत मामला दर्ज कर है।
पुलिस के अनुसार, लड़की से दुष्कर्म का केस सीडब्ल्यूसी कुल्लू के अध्यक्ष वेद राम ठाकुर की लिखित शिकायत पर दर्ज हुआ। काउंसलिंग के दौरान नाबालिग लड़की ने अपने साथ हुई वारदात का खुलासा किया।
मामले दर्ज होने की पुष्टि एसपी खुशहाल शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी लड़के भी नाबालिग हैं, और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।