शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुराचार, गर्भवती होने पर निगला जहर

रिपब्लिक भारत न्यूज़ 23-11-2024

सोलन जिला के  चायल पुलिस चौकी  इलाके में एक नाबालिग के साथ शादी का झांसा देकर दुराचार करने का मामला सामने आया है। युवक के शादी करने से इनकार करने के बाद नाबालिग ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद गंभीर हालत में लड़की को आईजीएमसी लाया गया जहां पर उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया  है।

नाबालिग का पुलिस को दी शिकायत में कहना है कि कुछ समय पहले उसकी राजगढ़ निवासी शुभम से जान पहचान हुई। इसके बाद वे कई बार मिले। युवक ने उसे शादी करने का भरोसा देकर कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। जिससे वह गर्भवती हो गई। मगर अब शुभम शादी करने से मुकर गया है। इसके बाद लड़की ने डिप्रेशन में आ गई और उसने जीवन समाप्त करने के लिए फिनायल पी लिया।

लड़की की हालत बिगड़ने पर जब उसके माता-पिता उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला लाया गया जहाँ  पता चला कि वह गर्भवती है। फिलहाल लड़की का इलाज चल रहा है। चायल पुलिस मामले की जांच कर रहीहै। इसके बाद पुलिस ने युवक को अरेस्ट किया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *