रिपब्लिक भारत न्यूज़ 01-05-3025
सिरमौर ज़िला के उपमंडल पांवटा साहिब के मुख्य बाजार में एक 12वीं कक्षा के छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने की दुखद खबर सामने आई है। 17 वर्षीय किशोर अद्भुत शर्मा, पुत्र पंकज शर्मा, ने अपने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी।
मृतक अद्भुत शर्मा पांवटा साहिब के एक निजी स्कूल में पढ़ाई कर रहा था और मुख्य बाजार में रह रहा था। मूल रूप से वह हरियाणा के करनाल का निवासी था।
सूचना मिलते ही परिजन अद्भुत को तुरंत सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अरुण सिंह कमाल ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले किशोर की मौत हो गयी थी। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।