रिपब्लिक भारत न्यूज़ 12-07-2025
हिमाचल प्रदेश के पुलिस थाना रामपुर में पिता पुत्री के रिश्तों को तार तार करने का मामला सामने आया है। यहाँ पिता पर उसकी 12 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज हुआ है। आरोपी पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी गई है।
जानकारी के मुताबिक पीड़िता की मां ने पुलिस थाना रामपुर में एक पिता पर 12 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। नाबालिग की मां ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि आरोपी पिता ने 8 जुलाई को अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने यह बात अपनी मां को बताई, जिसके बाद पीड़िता की मां रामपुर पुलिस थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर रामपुर थाने पहुंचाया है। उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट की धारा 06 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।इलाके में इस तरह का यह पहला मामला सामने आया है, जिसने मानवता को शर्मसार किया है।
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है।आरोपी पिता को गिरफ्तार किया गया है, जिसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।